Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Basti: कोडीन सिरप की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, फार्मा संचालक गिरफ्तार, करीब 9 लाख रुपये फ्रीज!

Basti: कोडीन सिरप की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, फार्मा संचालक गिरफ्तार, करीब 9 लाख रुपये फ्रीज!


रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती

बस्ती। बस्ती जिले के थाना कोतवाली पुलिस टीम ने कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते में जमा करीब 8 लाख 95 हजार रुपये भी फ्रीज कराए हैं।
जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत नें बताया कि मामले की शुरुआत 8 दिसंबर 2025 को हुई थी, जब औषधि निरीक्षक अरविन्द कुमार ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर जानकारी दी कि गणपति फार्मा, ग्राउंड फ्लोर, जामा मस्जिद रहमतगंज, गांधीनगर बस्ती का संचालक पंकज कुमार आपराधिक षड्यंत्र के तहत कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री कर रहा है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 466/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 276, 277, 278, 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(सी) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 28 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र पुतुल साहनी को रोडवेज परिसर बस्ती से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध बिक्री से अर्जित धनराशि के रूप में अभियुक्त के खाते में जमा 8 लाख 95 हजार रुपये फ्रीज करा दिए हैं।

 

गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कुमार, मोहल्ला ए-3/134 त्रिलोचन बाजार, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी का निवासी है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी, निरीक्षक शुभनरायन दुबे, चौकी प्रभारी गांधीनगर उपनिरीक्षक सभाशंकर यादव और कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल रहे।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Raebareli: हक की लड़ाई या साख की जंग? ज्ञापन सौंपने को लेकर आपस में भिड़े दो गुटों के शिक्षक नेता।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – मोनू खान संवाददाता रायबरेली रायबरेली | 28 फरवरी, 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow