
रिपोर्ट- समीर नक़वी संवाददाता लखनऊ
थाना गाजीपुर पुलिस एवं क्राइम टीम पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर लखनऊ के दिशा-निर्देशन, डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के आदेश, एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण एवं इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य के कुशल नेतृत्व में बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।”
_थाना गाजीपुर क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गाजीपुर पुलिस व क्राइम टीम पूर्वी जोन ने श्याम सुंदर और मो. शमीम को गिरफ्तार किया है।

_पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख 11 हजार 800 रुपये नगद बरामद हुए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UP32 KT 3978 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।_
_जांच के दौरान गाजीपुर और इंदिरानगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की 3 घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनमें बंद मकानों के दरवाजे व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण और अन्य सामान चोरी करने के मामले शामिल हैं।_
_पुलिस के अनुसार गिरफ्तार श्याम सुंदर के खिलाफ 17 मुकदमे, जबकि मो. शमीम के खिलाफ 7 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र के जरिए दोनों तक पहुंचकर कार्रवाई की गई।_
LIvetvexpress.in.net Online News Portal