Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Lucknow: भारतीय एकता सद्भावना मिशन ने तहसीलदार पांडेय को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, नोमान मसूद ने दी शुभकामनाएं।

Lucknow: भारतीय एकता सद्भावना मिशन ने तहसीलदार पांडेय को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, नोमान मसूद ने दी शुभकामनाएं।


रिर्पोट- हरीश चन्द संवाददाता लखनऊ

भारतीय एकता सद्भावना मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नोमान मसूद ने लखनऊ स्थित कार्यालय में हाल ही में तहसीलदार पांडेय को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वाराणसी से आए वरिष्ठ सामाजिक नेता पांडेय जी को पदभार सौंपते हुए श्री मसूद ने उन्हें नई भूमिका के लिए शुभकामनाएँ दीं।

पदभार ग्रहण के बाद तहसीलदार पांडेय ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के उद्देश्यों व नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे जीवन पर्यन्त नफ़रत के माहौल के खिलाफ मोहब्बत और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर वाराणसी से साथ आए वरिष्ठ साथी नियाज़ अहमद भी उपस्थित थे।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: अक्षरलोक’ समारोह में साहित्यकारों का सम्मान, पवन बाथम को मिला शीर्ष सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ। प्रहर्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में जन प्रहर्ष परिवार की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow