Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Basti: परशुरामपुर पुलिस नशे के सौदागरों पर कर रही कड़ी कार्यवाही।

Basti: परशुरामपुर पुलिस नशे के सौदागरों पर कर रही कड़ी कार्यवाही।


रिपोर्ट -उदय कुमार शुक्ल क्राइम ब्यूरो

बस्ती। बस्ती जिले के परसरामपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य नशे में संलिप्प्त कारोबारी को सर गर्मी से तलाश की जा रही है यह कार्रवाई थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई, जिनकी सख़्त कार्यशैली और सक्रियता के चलते क्षेत्र में लगातार अपराध और अवैध कारोबारियों पर अंकुश लग रहा है।

गुरुवार को पुलिस टीम ने लच्छीपुर गांव में छापेमारी कर रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ उम्र लगभग 55 वर्षनिवासी लच्छीपुर और सरस्वती पत्नी राधेश्याम उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी धेनुगवां खुर्द लच्छीपुर को गिरफ्तार किया। मौके से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिसे कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया गया।दोनों के खिलाफ थाना परसरामपुर में मु0अ0सं0 280/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस छापेमारी में उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दीनानाथ, कांस्टेबल हरिओम यादव और महिला कांस्टेबल प्रियंका मौर्या शामिल रहे।

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि परसरामपुर क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस लगातार ऐसी कार्यवाहियां करती रहेगी।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: अजय नगर इकाई में अखिलेश कुशवाहा अध्यक्ष चुने गए, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ली सदस्यता।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – हरीश चन्द संवाददाता लखनऊ लखनऊ, 16 मार्च 2026: संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow