Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ में हुआ भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह”।

लखनऊ में हुआ भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह”।


कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। प्रहर्ष फ़ाउंडेशन एवं चेतना साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में करन भाई सभागार, गांधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय डॉ. आर. पी. मिश्रा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय टी. पी. हवेलिया एवं आदरणीय रामकृष्ण यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, संजय शौक, डॉ. आदित्य जैन, श्री प्रमोद द्विवेदी, सुश्री अंशु ‘प्रिया’ दुबे एवं आलोक रंजन मिश्रा ने अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों की ओज, हास्य, श्रृंगार एवं संवेदना से भरपूर रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा। इस अवसर पर प्रहर्ष फ़ाउंडेशन द्वारा हनुमान प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के निवेदक श्री रामाशंकर दुबे, श्री विपिन शर्मा , डॉ. सुमन दुबे, डॉ. शिव शरण ‘कमलेश’, एवं सुश्री सुधा गुप्ता की विशेष भूमिका रही।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Basti: रौता चौकी से चंद कदम दूर फायरिंग, इलाके में दहशत; आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें गठित।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती लेकिन अभी तक सफलता हासिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow