Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बाराबंकी:- यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आठ लोगों की मौके पर ही मौत; 18 घायल।

बाराबंकी:- यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आठ लोगों की मौके पर ही मौत; 18 घायल।

Image

सड़क हादसा बाराबंकी:- बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह खड़ी बस में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 18 घायल हैं।

हादसे में एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बाराबंकी,लाइव टीवी एक्सप्रेसस संवाददाता।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह किनारे खड़ी एक बस में तेज रफ्तार दूसरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। यह दोनों बस बिहार से दिल्ली जा रही थीं। हादसे में एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 18 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां कुछ की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बने एक अधिकृत ढाबे पर रुकी थी। यहां यात्री  नाश्ता कर रहे थे। हालांकि यात्री बस में ही बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी डबल डेकर बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग पीछे से आने वाली बस के बताए जा रहे हैं। सूचना पर एएसपी मनोज पांडे लोनी कटरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। क्रेन की मदद से बसों को हटाया गया और यातायात शुरू किया गया।

तड़के हुए इस हादसे की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी एकत्र हो गए। बसों में फंसे लोगों को निकालने में और अस्पताल ले जाने के लिए वाहनों में लगने के लिए भी मदद ग्रामीणों ने की। एएसपी मनोज पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया पीछे से आ रही बस के चालक को नींद की झपकी आना हादसे का कारण प्रतीत हो रहा है। शवों की शिनाख्त की जा रही है और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

बलिया: सत्यम पांडेय बने LJP (रामविलास) पार्टी के यूपी सचिव व प्रवक्ता।

🔊 पोस्ट को सुनें बलिया में LJP (रामविलास) पार्टी ने सत्यम पांडेय को यूपी सचिव/प्रवक्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow