Breaking News
Home / BREAKING NEWS / शाहगंज: गेहूं के खेत मे लगी भीषण आग, पल भर में राख हुआ किसान की उम्मीद।

शाहगंज: गेहूं के खेत मे लगी भीषण आग, पल भर में राख हुआ किसान की उम्मीद।

Image

जनपद जौनपुर शाहगंज के समधीपुर गाँव मे गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई आग लगने से समधीपुर निवासी अरविंद यादव की 2 बीघा गेहूं की फसल पल भर में राख हो गई।

 

आग लगने का कारण डिस्पोजल पत्तल जलाए जाने से निकली चिंगारी से बताया जा रहा है ।

घटना के संबंध में बता दें कि दोपहर के समय खेत से अचानक धुआं उठा. लोग वहां पहुंचे तो देखा कि आग की लपटें उठ रही थी. आग देख लोगों ने शोर मचाया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते किसान की फसल जलकर खाक हो गयी. आग की तीव्रता को देखते हुए ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

साथ ही बता दें कि पछुआ हवा तेज रहने के कारण आग से अरबिंद यादव की 2 बीघे के गेहूं की फसल जलकर राख हो गया.

किसान ने बताया कि गांव में बीती रात को बारात आई हुई थी और सुबह में डिस्पोजल पत्तल को जलाया गया . इसी दौरान पत्तल जलने की चिंगारी उड़कर गेहूं की फसल में जा गिरा जिससे आग पकड़ लिया और देखते ही देखते खेत मे लगे लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गयी।

संवाददाता मनीष यादव की रिपोर्ट।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

बलिया: सत्यम पांडेय बने LJP (रामविलास) पार्टी के यूपी सचिव व प्रवक्ता।

🔊 पोस्ट को सुनें बलिया में LJP (रामविलास) पार्टी ने सत्यम पांडेय को यूपी सचिव/प्रवक्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow