Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Lucknow: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 35 वाँ वार्षिकोत्सव।

Lucknow: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 35 वाँ वार्षिकोत्सव।


रिपोर्ट इमरान आज़मी

लखनऊ, 4 जनवरी 2025: फैजाबाद रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज, चिनहट ने दिनांक 3 जनवरी 2026 को अपना 35वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। नन्हे-मुन्ने छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि लखनऊ के प्रसिद्ध समाजसेवी 10 एसबी तिवारी ‘कर्माजी’, इस्माइल गंज द्वितीय वार्ड के पार्षद हरीश अवस्थी और शहीद भगत सिंह वार्ड के पार्षद भरविंद यादव का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए, जबकि कोषाध्यक्ष इरम आफरीन ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन छात्र वैभव वाजपेयी और फैसल ने कुशलतापूर्वक किया। प्रमुख आकर्षणों में ड्रौपदी चीरहरण का नाटकीय मंचन रहा, साथ ही हाड़ी-राजस्थानी और पंजाबी गीतों पर छात्राओं ने बेहतरीन नृत्य प्रदर्शित किया। सभी शिक्षकों ने पूर्ण सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया।

समापन पर प्रधानाचार्य श्री रामतिल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर बल दिया। यह उत्सव विद्यालय की उत्कृष्ट परंपराओं का प्रतीक बना।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: केंद्रीय बजट 2026 के परिप्रेक्ष्य में लखनऊ में भव्य व्यापारी सम्मेलन संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अमन चौरसिया संवाददाता लखनऊ 09 फरवरी 2026 को केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow