Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Basti: सीएचसी की विद्युत आपूर्ति हुई ठप, बीमार और तीमारदार हो रहे हलकान।

Basti: सीएचसी की विद्युत आपूर्ति हुई ठप, बीमार और तीमारदार हो रहे हलकान।


रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती

विद्युत विभाग की लापरवाही से नहीं मिल पा रही विद्युत सप्लाई अस्पतालों पर मरीज हो रहे हैं हलकान विभाग कुंभकरण नींद में सो रहा है

बस्ती। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पर बीते दो दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे अस्पताल पर तैनात कर्मचारियों के अलावा अस्पताल पर आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीमार और तीमारदार लोग उमस भरी गर्मी में इलाज कराने को मजबूर हैं । सबसे ज्यादा दिक्कत रात्रि के समय आने वाले मरीजों के इलाज करने में आ रही है।

क्षेत्र में पांच दिन पूर्व आई तेज आंधी तूफान के कारण समूचे क्षेत्र की बिजली ब्यवस्था ध्वस्त हो गई थी तमाम खम्भे गिर गये थे। अस्पताल पर भी बिजली सप्लाई बहाल हो गई थी लेकिन बृहस्पतिवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है दो दिन से लगातार बिजली न आने से अस्पताल में आने वाले मरीजों उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ है इसके अलावा अस्पताल में रखी बैक्सीन के अलावा अन्य उपकरण भी बिजली न रहने के कारण निष्प्रयोज्य हो गए हैं। रात में एक दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये थे रात के अंधेरे में किसी तरह से इलाज हो पाया है ।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. दीपक शर्मा ने बताया कि दो दिन से लगातार अस्पताल पर बिजली नहीं आ रही है ऐसी स्थिति में रात में आए घायलों का उपचार बड़ी मुश्किल से किया गया और बिजली सप्लाई न होने से अस्पताल पर रहने वाले कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ साथ दवा का रखरखाव भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों तथा उनके साथ आए तीमारदारों को भी काफी दिक्कतें आ रही है यह समस्या आए दिन बनी रहती है जिसका खामियाजा अस्पताल कर्मचारियों के अलावा मरीजों एवं उनके तीमारदारों को झेलना पड़ रहा है।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Basti: रौता चौकी से चंद कदम दूर फायरिंग, इलाके में दहशत; आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें गठित।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती लेकिन अभी तक सफलता हासिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow