Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Jaunpur: पाँचवी पुण्यतिथि पर याद किये गए समाज सेवी स्व. राजेश सिंह।

Jaunpur: पाँचवी पुण्यतिथि पर याद किये गए समाज सेवी स्व. राजेश सिंह।


संवाददाता मनीष यादव

खेतासराय(जौनपुर):- रविवार को नगर स्थित जय माँ अम्बे इंडेन गैस सर्विस पर समाज सेवी स्व. राजेश सिंह की पाँचवी पुण्यतिथि मनाई गई। एजेंसी संचालक कुसुम सिंह एडवोकेट ने नम आँखों से उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि श्री सिंह के पद चिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रदांजलि होगी। उनके सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी असमय मृत्यु समाज के लिए अपूर्णक्षति है। एक महिला के जीवन में जितना महत्व पिता का होता है विवाह के बाद उससे कहीं ज्यादा पति की होती है। जीवन में उनकी कमी की कभी भरपाई नहीं कि जा सकती है। इस अवसर पर पत्रकार डॉ सुरेश कुमार, मनीष यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार, गौरव कुमार, चंद्र प्रकाश यादव, अमरेश, राजेश, भोला, गुड्डू, पंचम, पंकज, जितेंद्र आदि लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संचालन मैनेजर अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Jaunpur: मोहम्मद अफ़सरान ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधरित छात्रवृत्ति परीक्षा उतीर्ण कर किया विद्यालय का नाम रोशन।

🔊 पोस्ट को सुनें संवाददाता मनीष यादव जौनपुर(खेतासराय):- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा2025 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow