Breaking News
Home / BREAKING NEWS / भारतीय किसान मंच की महापंचायत में शामिल हुए हजारों किसान।

भारतीय किसान मंच की महापंचायत में शामिल हुए हजारों किसान।


 

विवेक साहू

सीतापुर। रविवार को सीतापुर के ग्राम ढोरहा में किसान महापंचायत हुई।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,किसान मंच के संरक्षक महंत ब्रजमोहन दास को माला पहनाकर किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि आज किसानों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जैसे समय से बिजली न आना, आवारा पशुओं का खेत खराब करना, बिजली बिल ज्यादा आना ऐसे सभी बड़ी समस्याओं का किसान सामना कर रहे है और सबसे बड़ी बात कि किसानों की फसल उनके लागत से भी कम बिकती है। और कहा कि किसान दिन रात एक करके मेहनत करता है लेकिन उनकी मेहनत का फल नहीं मिलता किसानों को हर बार समय से पहले बारिश हो जाने से फसल खराब हो जाती इन सभी बड़ी समयाओ का सामना करना पड़ता है l बिजली बिल माफी, बिजली मिलना, समय पर नहरों में पानी न आना, गौशालाओं में गायों के लिए चारे और पानी जैसे समस्याओं को लेकर हम जल्द से जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण कराएंगे। इसके बाद किसान मंच के संरक्षक महंत बृज मोहन दास ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं एक समय पर हजारों किसानों से मिल रहा हूं और उनकी समस्याओं को सुन रहा हूं और कहा कि किसानों को मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि उनकी जो भी समस्या है उसे मैं जल्द से जल्द ठीक कराऊंगा। इसके बाद इस संगठन की महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष पारुल भार्गव ने किसानो को कहा कि मैं यह नही जानना कि आपको क्या समस्या है बल्कि मुझे आप सभी की समस्याओं के बारे में पता है आज मैं सभी की समस्याओं का निवारण करने आई हूं और सभी किसानो के अधिकारों के बारे में भी बताया कि उनके क्या हक है उनको क्या सरकार से मिलता है इन सभी के बारे में किसानो को अवगत कराया। इस कार्यक्रम के आयोजक सीतापुर के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी और सत्येंद्र सिंह ने सभी किसानो से वादा किया कि हम आप सभी के अधिकार दिलाएंगे और जो अधिकारी किसानो की मांगे नहीं पूरी करता है उसे मेरा संगठन उस पर कार्यवाही कराएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, किसान मंच के संरक्षक महंत ब्रजमोहन दास, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष पारुल भार्गव, राष्ट्रीय सलाहकार मा. रामशंकर द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष पंडित पूजा गौतम, प्रदेश सचिव शैलेन्द्र राज, मण्डल अध्यक्ष रामलखन राठौर, तहसील अध्यक्ष सीतापुर अनिल राजवंशी, तहसील अध्यक्ष मिश्रीख नसीम खान, तहसील महोली गोवर्धन अर्कवंशी, विधानसभा अध्यक्ष मिश्रिख नौशाद अहमद, एलिया ब्लॉक अध्यक्ष अनूप अर्कवंशी, युवा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

जनपद रायबरेली में पांचवें चरण को होगा मतदान, तिथियां निर्धारित।

🔊 पोस्ट को सुनें नामांकन अंतिम तिथि 03 मई, पत्रों की संवीक्षा 04 मई, नाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow