लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार (29 दिसंबर 2024) को नगर निगम की टीम पर मुस्लिम भीड़ ने हमला कर दिया। हमलावरों की तादाद लगभग 200 बताई गई है। यह हमला अवैध ठेलियों को जब्त करने के दौरान किया गया। हमलावरों में महिलाएँ भी शामिल हैं। हमले का शिकार महिला स्टाफ भी हुई हैं। लूटपाट भी की गई। मामले में शेरू और नदीम सहित कई अन्य अज्ञात लोग नामजद किए गए हैं। जिसको लेकर भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बांग्लादेशियों के खिलाफ एक बयान जारी किया कहा कि लखनऊ में बांग्लादेशियों ने सरकारी कर्मचारी व महिला पर जानलेवा हमला किया ये बिल्कुल बरदास नहीं करेंगे,पहले बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया अब लखनऊ में शासन, प्रशासन के व्यक्तियों पर हमला ये बहुत शर्मनाक है, जितने भी बंगलादेश पूरे प्रदेश में है सभी को बेदखल किया जाए।
