Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आजमगढ़: ब्रेजा कार सवार ने पत्रकार कि मोटर साइकिल में तीन बार मारी टक्कर जिससे वह गंभीर रूप से घायल।

आजमगढ़: ब्रेजा कार सवार ने पत्रकार कि मोटर साइकिल में तीन बार मारी टक्कर जिससे वह गंभीर रूप से घायल।


निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फत्तनपुर ग्राम निवासी अमरजीत यादव की फरिहा में कपड़ा कि दूकान है।और एक अखबार के पत्रकार भी है।

बीती रात्रि 9बजे के करीब फरिहा से मुहम्मद पुर के तरफ जा रहें थे की अभी वे उम्मा के पूरा गांव के मोड़ पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही ब्रेजा कार सवार ने टक्कर मार दिया।

और उसके बाद कार को तीन बार आगे पीछे कर इनको रौंद डाला जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। और बाइक छतीग्रस्त हो गई और घायल अवस्था में रोड पर पड़े हुए थे। और कार सवार भाग गए थे।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से ब्लॉक मोहम्मदपुर इलाज के लिए भेजा जहां पर डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया । वहां पर स्थिति में सुधार न होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर स्थित गंभीर बनी हुई है। परिवार वालों ने बताया कि यह एक्सीडेंट नही है जानबूझ कर किसी ने प्राण घातक हमला किया है थाना प्रभारी निजामाबाद सचीता नंद यादव ने बताया है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा और रोड पर सी सी कैमरा कि जांच पड़ताल किया जा रहा है।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: अजय नगर इकाई में अखिलेश कुशवाहा अध्यक्ष चुने गए, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ली सदस्यता।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – हरीश चन्द संवाददाता लखनऊ लखनऊ, 16 मार्च 2026: संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow