
रिपोर- अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती
फर्जी घटनाओं की बाढ़ आ गई है सही घटनाओं पर एफ आई आर नहीं दर्ज होते हैं पुलिस रुपया लेकर दर्ज करती है फर्जी मामला
बस्ती। बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के बरगदहिया गांव निवासी विशाल जायसवाल ने पाक्सो एक्ट मे फंसाने की धमकियों से परेशान होकर 27 जनवरी 2026 को फांसी लगाकर जान दे दिया था। इस मामले मे न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश किये जाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विशाल नसीबगंज चौराहे पर समीम खान के मकान में किराए का कमरा लेकर करीब एक साल से चाय की दुकान चला रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके मामा श्याम बहादुर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विशाल की विशाल और ज्योति के बीच संबंध थे। बाद में ज्योति, पुष्पा और राजेश ने मिलकर विशाल पर पैसे देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रुपये न देने पर उसे पाक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई। विशाल ने इन धमकियों के बारे में अपने मामा को फोन पर भी बताया था। मानसिक दबाव और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर विशाल ने 27 जनवरी 2026 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। न्यायालय के आदेश पर रुधौली पुलिस ने मुकेश, ज्योति, पुष्पा और राजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बहाने मामले को ठंडा बस्ती में डाल सकती है 27 जनवरी से लेकर आज तक मुकदमा पुलिस ने नहीं दर्ज किया जब न्यायालय का आदेश हुआ तो मुकदमा दर्ज के जांच कर रही है पुलिस जांच पर संदिग्ध है
LIvetvexpress.in.net Online News Portal