लखनऊ -राजधानी लखनऊ में एक बार फिर अवैध कब्ज़ा करने वालों पर एलडीए और नगर निगम ने की बड़ी कार्यवाई , गोमती नगर विस्तार प्रखंड समिति संबद्ध गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के द्वारा बार-बार उठाई जाने वाली समस्या जो कि ग्वारी क्रॉसिंग से होकर ग्रीनवुड की तरफ जाने वाली सड़क पर निरंतर बढ़ रहे अतिक्रमण और मीट की दुकानें आज दोपहर में नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त अभियान चलाकर हटाया गया।
जिसमें नगर निगम के प्रवर्तन दल के अधिकारी और लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन के अवर अभियंता एस के जैन,जोन- 1 के जूनियर अभियंता संजय भाटी जी मौके पर मौजूद रहे।
गोमती नगर जनकल्याणा महासमिति के महासचिव डॉ राघवेन्द्र शुक्ला द्वारा निरंतर इस मुद्दे पर अधिकारियों से बातचीत चलती रही। गोमती नगर विस्तार प्रखंड समिति के अध्यक्ष इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता सचिव मोनिका कुमारी ने भी कई बार पत्राचार के माध्यम से लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम में अपनी समस्या को दर्ज कराया था जिसके परिणाम स्वरूप यह समस्या जो कि दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही थी उसका समाधान संभव हो पाया है। गोमती नगर विस्तार खंड की सचिव मोनिका कुमारी ने यह बताया कि ऐसी जितनी भी समस्याएं हैं उनके लिए भविष्य में भी गोमती नगर विस्तार प्रखंड समिति सदैव तत्पर रहेगी और समस्या का निवारण करने का पूर्ण प्रयास करेगी।गोमती नगर विस्तार प्रखंड के प्रचार सचिव सुमित सिंह ने एक सप्ताह पूर्व ही इससे संबंधित पत्र लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय को प्रेषित कर समस्या से अवगत भी कराया था। पिछले करीब 6 महीने से गोमती नगर विस्तार प्रखंड समिति इस समस्या को बार-बार अधिकारियों की सूची प्रेषित कर रही थी।