
रिपोर्ट – मो० तालिब संवाददाता बहराइच
ऊर्जामंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट/प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं को हो रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब सभी स्मार्ट मीटर सामान्य पोस्ट-पेड मीटर की तरह काम करेंगे।
मुख्य बिंदु:
सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट-पेड मीटर की तरह कार्य करेंगे।
प्री-पेड व्यवस्था पूरी तरह समाप्त।
महीने की 1 से 30 तारीख तक का बिल अगले 10 दिनों में एसएमएस या व्हाट्सऐप पर भेजा जाएगा।
बिल मिलने पर तय समयसीमा में भुगतान करें।
अपना मोबाइल नंबर बिजली विभाग में अपडेट कराएं और आने वाले संदेशों पर ध्यान दें।
किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
पुराना बकाया होने पर 10 किश्तों में भुगतान की सुविधा।
पुराने मीटरों को स्मार्ट/प्रीपेड से बदलने का काम स्थगित।
हाल में लगे स्मार्ट मीटरों की शिकायतों का तुरंत समाधान प्राथमिकता।
गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए शक्ति भवन में बैठक कर विभाग को सख्त हिदायत।
LIvetvexpress.in.net Online News Portal