Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Jaunpur: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का स्वर सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में एनसीसी कैडेटों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Jaunpur: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का स्वर सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में एनसीसी कैडेटों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि।


रिपोर्ट- मनीष यादव संवाददाता जौनपुर

खेतासराय: खुटहन मार्ग स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में 98 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिसर तिरंगे और देशभक्ति नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री अनिल कुमार उपाध्याय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद सभी एनसीसी कैडेटों, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के वीर जवानों को नमन किया। 98 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर के कमान अधिकारी कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को याद करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में प्रबंधक श्री अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारतीय सेना का साहस और त्याग हर देशवासी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि भारत की शक्ति, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा और अनुशासन की भावना अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति नारों के साथ सैनिकों के सम्मान में विशेष प्रस्तुति भी दी। पूरे परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, अनुराग कुमार यादव, विकास कुमार पाल, एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा ,बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Basti: सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामा 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश।

🔊 पोस्ट को सुनें 30 मार्च को पत्र डिस्पैच होने के बाद जांच आदेश स्टेनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow