Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Lucknow: राजाजीपुरम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक: रवि दूबे बने अध्यक्ष, दर्जनों व्यापारियों ने ली सदस्यता।

Lucknow: राजाजीपुरम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक: रवि दूबे बने अध्यक्ष, दर्जनों व्यापारियों ने ली सदस्यता।


रिपोर्ट- हरीश चन्द्र संवाददाता लखनऊ

लखनऊ, 27 फरवरी 2026: राजाजीपुरम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न हुई। सर्वसम्मति से रवि दूबे को अध्यक्ष, संत शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेश दीक्षित को वरिष्ठ संगठन मंत्री, विनोद भारती को उपाध्यक्ष, अनुपम भदौरिया को वरिष्ठ महासचिव, सुनील गुप्ता को महासचिव, मोईन खान को सचिव, शिवा कनोजिया को संयुक्त मंत्री, वरिष्ठ मंत्री तथा पिंटू मंत्री को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सदस्यता भी ग्रहण की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी विष्णु शंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान, ट्रांसपोर्ट नगर इकाई अध्यक्ष संजय गुप्ता, आलमनगर इकाई अध्यक्ष भुनेश्वर पांडे, मोहान रोड कोषाध्यक्षकरुणेश प्रताप सिंह, सर्वेश पाल, नमन बाजपेयी, गुलाब सिंह यादव, बदल राजी, शिव मिश्रा सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी मार्केट में डोर-टू-डोर संपर्क कर व्यापारियों की समस्याएं जानें, उन्हें सदस्यता से जोड़ें, ताकि व्यापारियों की आवाज संगठन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक: आशियाना में संगठन विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट- हरीश चन्द्र संवाददाता लखनऊ 18 फरवरी 2026 को लखनऊ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow