Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Lucknow: एसडीवी एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव।

Lucknow: एसडीवी एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव।


रिपोर्ट: सत्तार खान लखनऊ

राजधानी लखनऊ के नगर पंचायत मोहनलालगंज के अंतर्गत रानीखेड़ा स्थित एसडीवी एकेडमी में गुरुवार को वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

वार्षिकोत्सव में छात्र–छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति, के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कमांडेंट सचिन दीक्षित एवं असिस्टेंट कमांडेंट शिवा वारा प्रसाद द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर वेदा क्योर द मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल कैंप, नशा मुक्ति स्वास्थ्य जांच शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

विद्यार्थियों के नशा मुक्ति एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर आधारित प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी को जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि सी.एल. वर्मा, अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, पूर्व विधायक अमरीश पुष्कर, विजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, वेदा क्योर द मेडिसिटी हॉस्पिटल), डॉ. आशीष कुमार, डॉ. आशुतोष सिंह एवं डॉ. अभिजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

वहीं प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र–छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

एसडीवी एकेडमी के संस्थापक एवं संचालक लवकुश यादव (प्रधान) ने उत्कृष्ट कार्य हेतु विद्यालय स्टाफ को सम्मानित किया।

इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारीगण, अभिभावक, छात्र–छात्राएं एवं क्षेत्र के अनेक समाज सेवी उपस्थित रहे।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक: आशियाना में संगठन विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट- हरीश चन्द्र संवाददाता लखनऊ 18 फरवरी 2026 को लखनऊ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow