Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Lucknow: श्री राम ग्लोबल स्कूल में ‘कलाकृति’ वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन।

Lucknow: श्री राम ग्लोबल स्कूल में ‘कलाकृति’ वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन।


रिपोर्ट – समीर नक़वी संवाददाता लखनऊ

श्री राम ग्लोबल स्कूल द्वारा वार्षिक कला प्रदर्शनी “कलाकृति” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रदर्शनी में कुल 758 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं, जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों, विशेष रूप से फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक उत्कृष्टता प्रस्तुत की।

प्रदर्शनी में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विभिन्न विषयों, तकनीकों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों से युक्त पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं।

आगंतुकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनकी रचनात्मकता और समर्पण की प्रशंसा की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शमीम सिंह एवं मुख्य सलाहकार पूजा प्रसाद एवं वॉइस प्रिंसिपल लवकुश गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें अपनी कलात्मक क्षमता को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

फाइन आर्ट्स शिक्षक श्री आशुतोष वर्धन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और प्रदर्शनी के दौरान पेंटिंग की बारीकियों एवं तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक मंच सिद्ध हुआ, जिसने युवा विद्यार्थियों में कला और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया।

प्रदर्शनी में सभी शिक्षक मौजूद रहे।।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्त मुंशी पुलिया अरविंदो मार्ग पर चलाया गया विशेष अभियान।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – समीर नक़वी संवाददाता लखनऊ लखनऊ के मुंशी पुलिया से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow