Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Lucknow: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ हिंदू सुरक्षा सेवा संघ का प्रदर्शन, शिकायत पत्र सौंपा।

Lucknow: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ हिंदू सुरक्षा सेवा संघ का प्रदर्शन, शिकायत पत्र सौंपा।


रिपोर्ट- संवाददाता हरीश चन्द लखनऊ

लखनऊ। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर जनआक्रोश यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

प्रदर्शन का कारण बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रही क्रूरता है, जिसमें लूटपाट, बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएँ शामिल हैं। खास तौर पर दीपू चंद्र दास नामक हिंदू निवासी को चौराहे पर पीट-पीटकर पेड़ पर लटका कर जिंदा जला देने की घटना ने आक्रोश बढ़ा दिया है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि हिंसा नहीं रुकी, तो हिंदू बांग्लादेश कूच करेंगे।

लखनऊ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सरून चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अरुण शुक्ला, अवध क्षेत्र प्रभारी सचिन शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष स्वीकृत वाजपेयी, जिला प्रभारी शिवम विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष विनय रस्तोगी, लखनऊ महानगर प्रभारी मुकेश शुक्ला, महानगर अध्यक्ष कार्तिकेय मिश्रा, महामंत्री तेज कुमार शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री अंबालिका रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला प्रभारी शिवम विश्वकर्मा ने बताया कि लखनऊ जिले में कई स्थानों पर बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठिए बड़ी संख्या में रह रहे हैं। इसकी जानकारी लखनऊ महापौर को दी जा चुकी है।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: अजय नगर इकाई में अखिलेश कुशवाहा अध्यक्ष चुने गए, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ली सदस्यता।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – हरीश चन्द संवाददाता लखनऊ लखनऊ, 16 मार्च 2026: संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow