Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Basti: विजलेंस टीम का बताकर घर में घुसकर 7 लाख की चोरी, पीडित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार।

Basti: विजलेंस टीम का बताकर घर में घुसकर 7 लाख की चोरी, पीडित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार।


रिपोर्ट- अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती

बस्ती। बस्ती जिले में विद्युत विभाग के विजलेंस टीम का बताकर घर में घुसकर घर का सारा सामान 7 लाख की चोरी,

ग्रामीणों द्वारा परिजनों को बताया गया की विद्युत विभाग द्वाराविजलेंस टीम बताकर घर में घुसकर चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौडीकोल बुर्जुग निवासी मंशाराम पुत्र स्वर्गीय राम दवन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये चोरी के मामले के खुलासे की मांग किया है।

एसपी को दिये पत्र में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौडीकोल बुर्जुग निवासी मंशाराम ने कहा है कि वे गत 9 सितम्बर को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ अयोध्या गये हुये थे। 7 सितम्बर को जब वे घर लौटे तो देखा कि घर और किचन का ताला टूटा हुआ था। गुहार लगाने पर गांव वाले इकट्ठा हुये तो बताया कि बिजली विभाग की बिजलेंस टीम आयी थी और घर का ताला तोड़कर अन्दर जांच पड़ताल कर रहे थे।मंशाराम ने पत्र में कहा है कि अटैची से लगभग 50 हजार रूपये नकद, सोने की चेन, हार, अंगूठी, पायल आदि गहना रसीद व बैग के साथ चोरी हो गया। मंशाराम ने घटना के सम्बन्ध में कप्तानगंज थाने पर सूचना दिया, मंशाराम के अनुरूप उन्होने विजलेंस टीम के घर में घुसकर जांच करने की सूचना फोन से कप्तानगंज थाने को दिया था किन्तु पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।

ग्रामीणों के अनुसार विजलेंस टीम के लोग अपना नाम ललित कुमार, अनूप राय, अरूण राय, सोनी देवी, कायम सिंह आदि नाम लेकर आपस में बुला रहे थे। उसके घर से लगभग 7 लाख की चोरी हो गई किन्तु कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। मंशाराम ने एसपी को पत्र देकर मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाय।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Basti: पखवाड़ा बीता सरकारी जमीन पर कब्जा जस-का-तस विभाग कार्रवाई से कोसो दूर।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती लालच में राजस्व विभाग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow