Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश भारती बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव।

पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश भारती बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव।

Image

 

रसड़ा (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी प्रकाश भारती को समाजवादी पार्टी ने छात्र सभा की कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव का पद दिया है।

प्रकाश लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। प्रकाश भारती को उत्तर प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण स्थान मिलने से कार्यकताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रकाश भारती मथुरा पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं प्रकाश ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। पीडीए की रणनीति पर चलते हुए पार्टी को आने वाले 2027 विधानसभा में विजय दिलाने के लिए संघर्ष करूंगा। प्रकाश को नई जिम्मेदारी मिलने पर उपेंद्र ,मानसिंह ,विश्वजीत यादव, सौरभ यादव ,अभिषेक कुमार, कमलेश कुमार, अभय कौशल समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता जताई।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

बलिया: सत्यम पांडेय बने LJP (रामविलास) पार्टी के यूपी सचिव व प्रवक्ता।

🔊 पोस्ट को सुनें बलिया में LJP (रामविलास) पार्टी ने सत्यम पांडेय को यूपी सचिव/प्रवक्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow