Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Lucknow: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक: आशियाना में संगठन विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा।

Lucknow: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक: आशियाना में संगठन विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा।


रिपोर्ट- हरीश चन्द्र संवाददाता लखनऊ

18 फरवरी 2026 को लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना तथा व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करना था।

सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।

अंकित तिवारी को उन्नाव जिला अध्यक्ष,

प्रदीप शुक्ला को सरोजनीनगर विधानसभा अध्यक्ष,

राजा रावत को लखनऊ बंथरा अध्यक्ष,

भुवनेश पांडे को आलमनगर अध्यक्ष।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

प्रमुख सदस्यों में रवि प्रकाश, सजीव शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, अनिल, सुशांत शर्मा, शुभम सिंह, महेंद्र गुप्ता, कौशलेंद्र सचान, सौरभ चावला एवं जय चावला आदि शामिल रहे।

बैठक में संगठन के शीर्ष पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज अवस्थी, प्रदेश प्रभारी परवीन मणि त्रिपाठी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, लखनऊ जिला प्रभारी विष्णु शंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान, ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मनोज बाजपेयी, प्रवेश पाल, विनोद तिवारी (उपाध्यक्ष), संतोष श्रीवास्तव, महासचिव संजीव गंगवार, गुलाब सिंह यादव सहित अन्य व्यापारी नेता शामिल रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने संबोधन में कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने का आह्वान किया।

अंत में, सभी उपस्थित पदाधिकारियों और व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: श्री राम ग्लोबल स्कूल में ‘कलाकृति’ वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – समीर नक़वी संवाददाता लखनऊ श्री राम ग्लोबल स्कूल द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow