Breaking News
Home / BREAKING NEWS / चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी और किसान नेता देवेंद्र तिवारी ने किसानों का किया सम्मान

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी और किसान नेता देवेंद्र तिवारी ने किसानों का किया सम्मान


लखनऊ– देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 122वें जन्‍मदिवस पर लखनऊ में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कृषक उपहार योजना के तहत 11 किसानों को ट्रैक्‍टर की चाबी सौंपी और भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने किसानों का सम्मान किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस उत्तर प्रदेश में 2002 से ‘किसान सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। भारत को समृद्ध बनाने के लिए अन्नदाता किसान को समृद्ध बनाना पड़ेगा। किसानों के लिए 2014 से जो प्रयास प्रारंभ हुआ, दुनिया उसे मॉडल के रूप में ले रही है। मुख्यमंत्री योगी और किसान नेता देवेंद्र तिवारी ने विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही , उप्र गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं सभी आलाधिकारी मौजूद थे।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Ballia: संघर्ष, समर्पण और सफलता की गूंज–आकाश वर्मा ने जिले का नाम किया रोशन।

🔊 पोस्ट को सुनें   मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में हुआ गौरवपूर्ण चयन। रामपुर टीटीही, बलिया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow