Breaking News
Home / न्यूज़ / जनपदस्तर से अब नही समाप्त हो सकेगी संविदा नौकरी

जनपदस्तर से अब नही समाप्त हो सकेगी संविदा नौकरी

Image

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की कल मिशन निदेशक महोदया के साथ हुई सफल बैठक के क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष मयंक ठाकुर जी ने अवगत कराया कि प्रदेश के कुछ जनपदों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात दन्त चिकित्सकों की संविदा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा इसलिए समाप्त कर दी गई थी क्योंकि अब वहां नियमित पद पर दन्त चिकित्सक की नियुक्ति हो गई है। संगठन की मांगों के साथ दन्त चिकित्सको की इन समस्याओं को लेकर बुधवार को दर्जनों पीड़ित दन्त चिकित्सकों के साथ प्रांतीय अध्यक्ष ने मिशन निदेशक से मुलाकात कर इस समस्या के विषय मे अवगत कराया। जिस पर मिशन निदेशक डॉ०पिंकी जोवेल द्वारा ये स्पष्ट किया गया कि किसी भी पद के सापेक्ष नियमित नियुक्ति होने पर पूर्व से तैनात संविदा कर्मचारी की संविदा समाप्त नही की जायेगी साथ ही ये भी कहा कि बिना राज्य स्तर से अनुमोदन प्राप्त किये अब किसी भी संविदा कर्मचारी की नौकरी जनपदस्तर से समाप्त नही होगी। जिसके लिए मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं शासन स्तर से शीघ्र ही प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिलाधिकारी महोदय को संबोधित दो पत्र जारी कराये जाने का आदेश दिया। साथ ही संगठन की पूर्व से लंबित मांगों में बीमा पॉलिसी को चुनाव पूर्व लागू किये जाने का पूर्ण अश्वासन दिया एवं स्थानांतरण पॉलिसी को लोक सभा चुनाव के तुरंत बाद क्रियान्वित करने के लिए मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया। इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, संगठन मंत्री अतुल भदौरिया, दन्त चिकित्सक डॉ०कार्तिकेय, डॉ०मनुशील पचौरी, डॉ०अदिति, डॉ०राघवेंद्र सहित अन्य दन्त चिकित्सक उपस्थित थे।

लाइव टीवी एक्सप्रेस से वरिष्ठ पत्रकार राजीव आनंद की खास रिपोर्ट

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

बलिया: सत्यम पांडेय बने LJP (रामविलास) पार्टी के यूपी सचिव व प्रवक्ता।

🔊 पोस्ट को सुनें बलिया में LJP (रामविलास) पार्टी ने सत्यम पांडेय को यूपी सचिव/प्रवक्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow