रिपोर्ट:- राघवेन्द्र कुमार गौतम
रसड़ा (बलिया)। अटेवा/Nmops के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में आयोजित NPSनिजीकरण भारत छोड़ो यात्रा का 5 जून को जनपद बलिया में कार्यक्रम है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुन्नू राम ने बताया कि जय प्रकाश नगर ,सिताब दियारा से आंरभ होने वाली इस यात्रा को सफल बनाने के अधिक से अधिक लोगो को जनपद मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया। इसके लिए जगह जगह मीटिंग करके शिक्षक एवम कर्मचारियों जनपद मुख्यालय पहुंचने की अपील की जाएगी। स्वागत कार्यक्रम स्थल कलेक्ट्रेट है। इस यात्रा के जिला प्रभारी विनय राय है।