Breaking News
Home / BREAKING NEWS / द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ।

द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ।


नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह करीब 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हाल में होगा। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

  • द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। मुर्मू ने विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में मात दी थी।
  • द्रौपदी मुर्मू ने निर्वाचक मंडल के 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता।
  • शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुर्मू को ‘इंटर-सर्विस गार्ड आफ आनर’ दिया जाएगा और रिटायर हो रहे राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। द्रौपदी मुर्मू आज देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद के सेंट्रल हाल में शपथ दिलाई जाएगी। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह करीब 10.15 बजे होगा।

मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत होंगी। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। गृह मंत्रलय ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद उनका संबोधन होगा। समारोह शुरू होने से पहले रिटायर हो रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचेंगी।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी समारोह में भाग लेंगे।

सुबह सवा 10 बजे लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.15 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा समारोह। गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ लेने के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

25 जुलाई को शपथ ग्रहण करने वाली 10वीं राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी। छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई, 1977 को शपथ ली थी। तब से ज्ञानी जैल सिंह, आर वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, केआर नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और राम नाथ कोविन्द ने इसी तारीख को पद की शपथ ली।

 

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

जनपद रायबरेली में पांचवें चरण को होगा मतदान, तिथियां निर्धारित।

🔊 पोस्ट को सुनें नामांकन अंतिम तिथि 03 मई, पत्रों की संवीक्षा 04 मई, नाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow