Breaking News
Home / BREAKING NEWS / महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद द्वारा 28 मई मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर किशोरी बालिकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम।

महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद द्वारा 28 मई मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर किशोरी बालिकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम।


गरियाबंद – जिला गरियाबंद में बेटियों के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण केंद्र महिला एवं बाल विकास द्वारा गरियाबंद ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 मजरकटा एवं छुरा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र पोड में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पांडेय के मार्गदर्शन में 28 म‌ई मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर किशोरी बालिकाओं का प्रतिक्षण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़े मिथको एवं भ्रांतियां को दूर करना तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

प्रशिक्षण के दौरान मासिक धर्म की वैज्ञानिक जानकारी व्यक्तिगत स्वच्छता सेनेटरी पैड के सही उपयोग एवं सुरक्षित निपटान संतुलित पोषण के महत्व तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियां के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथी प्रतिभागियों की जिज्ञासाओ एवं प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।

प्रशिक्षण के माध्यम से मासिक धर्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने एवं स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

अंत में सभी प्रतिभागियों को नियमित स्वच्छता अपनाने तथा अपने परिवार एवं समुदाय में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया एवं किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण किया गया।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का किया निरीक्षण।

🔊 पोस्ट को सुनें श्रीमती आर. संगीता ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं व बोर्ड परीक्षा परिणामों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow