
रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती
ग्रामीण जनता कई बारिश की शिकायत सीएमओ बस्ती को दिया गया लेकिन जनता की समस्याओं को ना ध्यान देते हुए ना तो किसी डॉक्टर पर कार्रवाई हुई और ना ही जनता को अस्पताल से मिल रही है दवाई गरीब मरीज परेशान।
बस्ती। बस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ चुका है इसे रोक पाना सीएमओ बस्ती की बस की बात नहीं है क्योंकि लगभग जिले में 70% सी एच ओ गायब रहते हैं जिले में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवा बाहर से लिखी जा रही है सरकारी दवा दुकानों पर बेचा जा रहा है और वही दवा डॉक्टर लिखते हैं फिर कमीशन के साथ रकम उनका बना हुआ है ताजा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र के कई मरीजों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में उपलब्ध सरकारी दवाओं के बजाय डॉक्टर बाहरी मेडिकल स्टोर की दवाएं लिख रहे हैं, जिससे गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर के आसपास कुछ मेडिकल संचालक हमेशा सक्रिय रहते हैं और डॉक्टरों द्वारा लिखी गई पर्चियां मरीजों से लेकर उन्हें अपनी दुकानों पर दवा खरीदने के लिए भेजते हैं। लोगों का आरोप है कि यह पूरा मामला कमीशनखोरी से जुड़ा हुआ है।
मरीजों का कहना है कि सरकार द्वारा अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवा उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि अस्पताल में सामान्य दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद बाहर की कंपनियों की दवाएं लिखी जा रही हैं।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच सही तरीके से कराई जाए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
LIvetvexpress.in.net Online News Portal