Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Lucknow: लखनऊ कमिश्नरेट में ट्रांसफर के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं—उठे बड़े सवाल।

Lucknow: लखनऊ कमिश्नरेट में ट्रांसफर के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं—उठे बड़े सवाल।

Image

_लखनऊ। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) द्वारा 23 मार्च को 112 डायल सेवा में तैनात 146 कर्मियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई थी।_

लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद अधिकांश कर्मियों ने अब तक नई तैनाती पर जाना उचित नहीं समझा है।

_इस पूरे मामले को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं—

क्या आदेशों का पालन कराने में विभाग ढिलाई बरत रहा है?

या फिर अंदरखाने कोई और वजह है, जिसके चलते कर्मी अपनी पुरानी जगहों पर ही जमे हुए हैं?_

सूत्रों के मुताबिक, स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद भी धरातल पर अमल न होना विभागीय अनुशासन पर सवाल खड़े करता है ।

इससे न सिर्फ कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है, बल्कि आम जनता को मिलने वाली 112 सेवा पर भी असर पड़ सकता है।

अब देखना यह होगा कि अधिकारी इस मामले में क्या सख्त कदम उठाते हैं और कब तक इन स्थानांतरण आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाता है।

एक ही थाना क्षेत्र में जो काफी दिनों से जमे हुए हैं।

शमशाद अहमद गोमती नगर

साजिद अली गोसाईगंज

नवीन कुमार जानकीपुरम

अभिषेक द्विवेदी थाना विभूतिखंड,

थाना गाजीपुर से मनोज कुमार

थाना इंदिरा से अखिलेश कुमार

उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे

ऐसे में अब चर्चा तेज है कि क्या इन कर्मियों को किसी विशेष संरक्षण का लाभ मिल रहा है, या फिर प्रशासनिक स्तर पर ही लापरवाही हो रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची के बावजूद अब तक कई कर्मियों ने आदेशों का पालन नहीं किया है ।….

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

नगर पालिका परिषद् रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल की ओर से 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। समस्त नगरवासियों,क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आइए, इस पावन अवसर पर हम उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करें जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हम यह संकल्प लें कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सम्मान को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।

🔊 पोस्ट को सुनें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आइए, इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow