
लखनऊ, 29 जनवरी 2026: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ट्रांसपोर्ट नगर इकाई का गठन एवं शपथ समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से लखनऊ जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी को पदोन्नत कर उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।
ट्रांसपोर्ट नगर इकाई में संजय गुप्ता को अध्यक्ष, सतीश वर्मा को संरक्षक, अशोक वाजपेई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष मौर्य को वरिष्ठ संगठन मंत्री, मनोज कुमार बाजपेई को महासचिव, प्रदीप यादव को महामंत्री, अमन गुप्ता को संगठन मंत्री, सैयद जाहिर चिश्ती को कोषाध्यक्ष, राजपाल गुप्ता को प्रचार मंत्री, रमेश वर्मा को संयुक्त मंत्री, सूरज कुमार को मंत्री बनाया गया। मनोज ठाकुर और अश्वनी कुमार साहू को मीडिया प्रभारी, दिनेश गुप्ता, विवेक तिवारी व दीपक गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा राजेश गौड़, सर्वेश पाल सहित अन्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आबू सालेह, प्रदेश सचिव प्रभात राय, लखनऊ मंडल महासचिव मनीष सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुनीता चटर्जी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुचि सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पाल, मोहन रोड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, पारा अध्यक्ष धर्मराज यादव, ठाकुरगंज महिला अध्यक्ष उजमा सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और व्यापारियों से बाजार में भाईचारा व एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार के यूजीसी ‘काले कानून’ को जातिगत बंटवारे की साजिश बताते हुए कहा कि व्यापारी समाज एकजुट होकर इसे लागू नहीं होने देगा। वक्ताओं ने जोर दिया कि व्यापार सर्व समाज से चलता है और सरकार का सबसे बड़ा राजस्व व्यापारियों से आता है, इसलिए उनकी रोजी-रोटी की रक्षा सर्वोपरि है।
LIvetvexpress.in.net Online News Portal