Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Lucknow: गोमती नगर विस्तार में विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।

Lucknow: गोमती नगर विस्तार में विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।


गोमती नगर विस्तार में विराट हिंदू सम्मेलन ।डॉ. मृदुल शुक्ल जी के संयोजन में गोमती नगर विस्तार स्थित श्रीराम बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन “पर्वतीय महा परिषद भवन”, गोमती नगर विस्तार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ मनकामेश्वर मंदिर की महंत, पूज्य दिव्या गिरी जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला इकाई – जूना अखाड़ा) ने हिंदू समाज को एकता, समरसता और जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एकता और समरसता ही हमारी वास्तविक शक्ति है। प्रेम, भाईचारे और आपसी समझ से ही समाज और राष्ट्र आगे बढ़ सकता है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री धीरेंद्र जी (विभाग सह संपर्क प्रमुख) ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार संघ ने अनेक उतार–चढ़ावों के बावजूद राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा है। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष में लिए गए पंच परिवर्तन के संकल्प की भी विस्तार से जानकारी दी।

अन्य वक्ता श्रीमती निष्ठा रस्तोगी जी ने पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का कुशल एवं सक्रिय संचालन कार्यक्रम प्रमुख श्री सुशील बघेल जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समाज के बच्चों द्वारा संस्कृत श्लोकों का सस्वर वाचन किया गया तथा डॉ. जानवी पांडे एवं उनके सहयोगियों द्वारा भक्तिमय भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्टिस श्याम सुंदर उपाध्याय जी (सेवानिवृत्त) ने शासन–प्रशासन के सहयोग एवं सभी माननीय अतिथियों, वक्ताओं और आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आयोजन समिति के सदस्यों में

संयोजक: डॉ. मृदुल शुक्ल जी

सुशील बघेल जी,

कोषाध्यक्ष: श्रीमान रजनीश जी

साथ ही धीरज जी, पंकज जी एवं नगर सेवा प्रमुख रविंद्र जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Basti: यूजीसी (UGC) की नई गाइडलाइन पर सुप्रीम कोर्ट!

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती बस्ती। बस्ती जिले में गुरूवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow