
बरही एदिलपुर, 26 दिसंबर 2025: भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत तथा ‘भारत रत्न’ से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्राम सभा बरही एदिलपुर पंचायत भवन पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब एवं असहाय परिवारों को कंबल वितरित कर उन्हें सर्दी से निजात दिलाने का नेक कार्य किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा अम्बेडकर नगर विजय विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अटल जी के जीवन दर्शन, कविताओं एवं देशहित में उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित किया। विजय विश्वकर्मा ने कहा कि अटल जी का ‘इंसानियत सर्वोपरि’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है, और भाजपा इसी आदर्श पर गरीब कल्याण के कार्य कर रही है।
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक गरीब असहाय परिवारों को कंबल वितरित किए गए। लाभार्थी परिवारों ने विजय विश्वकर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सर्दी के इस मौसम में यह सहायता उनके लिए वरदान साबित हो रही है। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

विजय विश्वकर्मा ने बताया कि अटल जी की जयंती पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा अम्बेडकर नगर द्वारा जिले भर में इसी प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए गरीब-गुरबों की सेवा में तत्पर रहें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
LIvetvexpress.in.net Online News Portal