Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Basti: मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन बस्ती में उस वक्त नज़ारा बदला हुआ दिखा, जब अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत खुद परेड ग्राउंड में पहुंचे और साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।

Basti: मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन बस्ती में उस वक्त नज़ारा बदला हुआ दिखा, जब अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत खुद परेड ग्राउंड में पहुंचे और साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।


रिपोर्ट- उदय शुक्ल क्राइम ब्यूरो

परेड में सलामी लेने के बाद एएसपी श्यामकांत ने पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों के टर्न-आउट की बारीकी से जांच की और साफ संदेश दिया कि – “ड्यूटी पर वर्दी शान की हो और व्यवहार जनता से सम्मानजनक हो।”

यहीं नहीं, एएसपी ने पुलिस लाइन का कोना-कोना खंगाला – शस्त्रागार से लेकर जीडी ऑफिस, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, पुस्तकालय, कैंटीन, भोजनालय, बैरक, यातायात कार्यालय और यहां तक कि डायल 112 कार्यालय तक का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और रिकॉर्ड की देखभाल पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और अर्दली रूम भी आयोजित किया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी यातायात समेत तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एएसपी श्यामाकांत नेबस्ती पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वर्दी हमेशा उच्च स्तर की हो। जनता से मधुर व्यवहार करें
साफ-सफाई और रिकॉर्ड रखने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Basti: पखवाड़ा बीता सरकारी जमीन पर कब्जा जस-का-तस विभाग कार्रवाई से कोसो दूर।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती लालच में राजस्व विभाग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow