
रिपोर्ट – समीर नक़वी संवाददाता लखनऊ
लखनऊ के मुंशी पुलिया से अरविंदो पार्क तक नगर निगम ने अभियान चलाया जो भी दुकान के बाहर काउंटर, ठेला अवैध अतिक्रमण लगाया था उसको हटाया गया कई लोगों के चालान भी किए गए।

अभियान का खास मकसद कोई भी कब्जा न करने पाए
साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में खलल ना पड़े..
आज दोपहर को मुंशी पुलिया पर नगर निगम जब पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया कुछ लोग अपने आप अतिक्रमण हटाने लगे।।
नगर निगम ने अभियान के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी भी जब्त की।
चाहट बिरियानी रेस्टोरेंट ने अवैध तरीके से आगे बढ़कर काउंटर रखे थे जिसका चालान भी किया गया5000 का ।।
लगभग नगर निगम जोन 7 टीम के द्वारा आज लगभग ₹15000 का चालान किया गया ।।
सभी को सख्त दिशा निर्देश दिया कि आप लोग नियमों का पालन करें वरना आगे भी चालान के साथ-साथ लोगों के सामान जप्त किए जाएंगे ।।
इस अभियान में जोनल अधिकारी रामेश्वर सिंह के आदेशों पर उपेंद्र भास्कर, बृजेश प्रजापति इंस्पेक्टर ,सुपरवाइजर राजेश कुमार ने निभाई अहम जिम्मेदारी ।।
साथ ही थाना इंदिरा नगर क्षेत्र अरविंदो चौकी प्रभारी आशीष पांडे अपनी टीम के साथ सक्रिय मुस्तैद रहे
आनंद कुमार दरोगा कांस्टेबल आशीष कुमार व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ताकि किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था में खलन ना हो।।
LIvetvexpress.in.net Online News Portal