Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Amethi: टैंकरों से डीजल चोरी कर केमिकल मिलाने वाला गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार; 12 ड्रम डीजल, पिकअप और तमंचा बरामद।

Amethi: टैंकरों से डीजल चोरी कर केमिकल मिलाने वाला गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार; 12 ड्रम डीजल, पिकअप और तमंचा बरामद।


ब्यूरो रिपोर्ट

अमेठी पुलिस ने टैंकरों से डीजल चोरी कर उसमें केमिकल मिलाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जगदीशपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 ड्रम केमिकल मिला डीजल, एक पिकअप वाहन, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र कुमार (निवासी पलिया चंदापुर, थाना मुसाफिरखाना) और नीरज पांडेय (निवासी जैनपुर, थाना जामो) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टैंकरों से डीजल चोरी कर उसमें केमिकल मिलाकर उसे आगे बेचते थे। उन्होंने खुलासा किया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना धीरेंद्र प्रताप सिंह (निवासी रामपुर चौधरी, थाना जामो) है, जो उन्हें केमिकल के ड्रम उपलब्ध कराता था और डीजल उतारकर केमिकल मिलाने के लिए स्थान तय करता था।

पुलिस के अनुसार मुख्य सरगना धीरेंद्र प्रताप सिंह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जगदीशपुर थाना पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: अखिलेश यादव ने एलपीएस के शिक्षकों को किया सम्मानित।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट- प्राची श्रीवास्तव संवाददाता लखनऊ शिक्षक बदलेंगे तो शिक्षा बदलेगी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow