Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Basti: त्यौहारों को देखते हुये एस पी नें चलाया सघन चेकिंगऔर तलाशी अभियान।

Basti: त्यौहारों को देखते हुये एस पी नें चलाया सघन चेकिंगऔर तलाशी अभियान।


रिपोर्ट – उदय प्रताप शुक्ल क्राइम ब्यूरो बस्ती

बस्ती। बस्ती जिले मेंआगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपदीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने गुरुवार को स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पैदल मार्च किया और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया।इस दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त को बढ़ाया गया है, संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की जा रही है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी की गई है।

एसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: अजय नगर इकाई में अखिलेश कुशवाहा अध्यक्ष चुने गए, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ली सदस्यता।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – हरीश चन्द संवाददाता लखनऊ लखनऊ, 16 मार्च 2026: संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow