राजधानी लखनऊ के कलेक्ट्रेट में चल रहे लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतदान सम्पन्न हो गया।
शुक्रवार को सुबह 9 बजे शाम 5 तक सभी मतदाताओं ने अपने अपने प्रत्यशियों को जिताने के लिए अपने मत का प्रयोग करके अपने प्रत्याशी को विजयी बनाया।
शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक पद की मतगणना में परिणाम घोषित हुआ।
परिणाम घोषित होते ही बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रत्यशियों में ख़ुशी लहर दौड़ गयी।
कलेक्ट्रेट परिसर में सभी लोगो ने अपने अपने जीते हुए प्रत्यशियों बधाईयाँ देने लगे।
इस जीत के अवसर पर लखनऊ बार एसोसिएशन, के मेम्बर रविन्द्रपाल सिंह ने सुरेश पाण्डेय (अध्यक्ष) , कुलदीप मिश्रा (सचिव), अनुराग त्रिवेदी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) प्रसून शुक्ला(उपाध्यक्ष) मारूत शर्मा (कोषाध्यक्ष) जीते हुए प्रत्यशियों को गुलदस्ता व माला पहना कर बधाई दिया।
जीते हुए प्रत्याशियों प्रशासन और अधिवक्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।
इस दौरान किसी तरह की अनियमितता नहीं हुई।