Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Jaunpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ड संख्या 09 में हुआ पौधारोपण।

Jaunpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ड संख्या 09 में हुआ पौधारोपण।


जौनपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड संख्या 09 के विभिन्न स्थानों पर ज़िला पंचायत सदस्य अमान महताब के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों एवं युवाओं की उपस्थिति में पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

अमान महताब ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।

उन्होंने बताया कि एक वृक्ष अपने जीवनकाल में हजारों लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है, वातावरण को शुद्ध रखता है तथा गर्मी और प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

“एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” के संदेश के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Basti: आंगनबाड़ी सहायिका में फर्जीवाड़ा का आरोप, सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत फिर भी कार्यवाही क्यों नहीं।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती हल्का लेखपाल ने शासनादेश को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow