Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बलिया की निवेदिता चंद्रा को यूपीएससी में 855 वी रैंक किया बलिया का नाम रोशन।

बलिया की निवेदिता चंद्रा को यूपीएससी में 855 वी रैंक किया बलिया का नाम रोशन।


रिपोर्ट राघवेंद्र कुमार गौतम ब्यूरो बलिया

संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) 2025 के परिणाम में उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की निवेदिता चंद्रा ने 855 वी रैंक हासिल की है इस सफलता से उन्हें अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है।

निवेदिता चंद्रा मूल रूप से बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र के उचेडा गांव निवासिनी है। उन्होंने अपने प्रारंभिक शिक्षा गर्ल्स हाई स्कूल एंड कॉलेज प्रयागराज से 2013 में 91% अंकों के साथ 10 वीं और 2015 में 95% अंकों के साथ 12वीं करने वाली निवेदिता ने वीआईटी मेसरा रांची से 2019 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है इसके बाद से ही वह सिविल सेवा की तैयारी में लगी है। 2021 में उनका चयन यूपीपीएससी के जरिए डिप्टी एसपी पद पर हुआ था वह 2022 में यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल हुई थी लेकिन साक्षात्कार के लिए एक नंबर से चूक गई थी। वही 2023 में यूपीएससी के जरिए आई आर एम एस (IRMS) ट्रैफिक सेवा में चयन हुआ था।

निवेदिता की मां पूनम कुमारी बहरिया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सिसई सिपाही में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है उनके पिता स्वर्गीय दीनानाथ समाज कल्याण अधिकारी के पद पर रहे हैं। निवेदिता के बड़े भाई स्टार्टअप चलते हैं।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: राजाजीपुरम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक: रवि दूबे बने अध्यक्ष, दर्जनों व्यापारियों ने ली सदस्यता।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट- हरीश चन्द्र संवाददाता लखनऊ लखनऊ, 27 फरवरी 2026: राजाजीपुरम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow