
रिपोर्ट – समीर नक़वी संवाददाता लखनऊ
होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना गाजीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा विशेष गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने हूटर बजाकर प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल व वाहन से गश्त किया गया.
गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि हुड़दंग, जबरन रंग डालना, शराब पीकर वाहन चलाना एवं शांति व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी गई और आवश्यकतानुसार विधिक कार्यवाही भी की गई। पुलिस द्वारा डीजे संचालकों, आयोजकों व व्यापारियों से संवाद कर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि होली के मद्देनज़र क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रहेगी तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई है।

मुंशी पुलिया से होटल बजाकर ग्रस्त शुरू किया गया रिंग रोड चौकी सर्वोदय नगर चौकी, HAL चौकी, भूतनाथ बाजार में सम्पन्न हुआ गश्त।
लखनऊ कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर के आदेशों पर थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए साथ ही HAL चौकी प्रभारी प्रभात बालियान, सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी सचिन कौशिक, रिंग रोड चौकी प्रभारी आनंद मिश्रा, भूतनाथ चौकी प्रभारी सुशील पासी, पॉलिटेक्निक चौकी प्रभारी मनोज कुमार।

मुंशी पुलिया कार्यवाहक प्रभारी राकेश वर्मा, अरावली चौकी प्रभारी अर्चना यादव, लेखराज चौकी प्रभारी नीरज ,
दरोगा प्रवीण कुमार , हेड कांस्टेबल विजय सिंह, रजनीश, ओम प्रकाश, राजवीर, गश्त के दौरान अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते नजर आए।।
LIvetvexpress.in.net Online News Portal