Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बलिया: जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार की अध्यक्षता मे विभिन्न बैंकों के मैनेजरो के साथ पीएम स्वनिधि योजना की बैठक आयोजित की गई।

बलिया: जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार की अध्यक्षता मे विभिन्न बैंकों के मैनेजरो के साथ पीएम स्वनिधि योजना की बैठक आयोजित की गई।


रिपोर्ट:- राघवेन्द्र कुमार गौतम

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर/सीनियर मैनेजर/ब्रांच मैनेजरो के साथ पीएम स्वनिधि योजना की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने इस योजना में बैंकों में पेंडिंग, सेंसनऔर डिस्पर्स किए गए आवेदनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आज शाम तक डिसपर्स हुए आवेदनों की संख्या संबंधित रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर को पेंडिंग आवेदनों के मामले में विशेष हिदायत दी। उन्होंने 7 जुलाई को पीएम के स्वनिधि योजना के कार्यक्रम के मद्देनजर इस योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने इस योजना को प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना करार दिया। जिसके मद्देनजर इस योजना को अंतिम रूप से सफल बनाने का निर्देश दिया।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Basti: रौता चौकी से चंद कदम दूर फायरिंग, इलाके में दहशत; आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें गठित।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती लेकिन अभी तक सफलता हासिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow