Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ: मुख्यमंत्री के एंटी डेमो वाहन के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित टाटा सूमो कई गाड़ियों से टकराई, दर्जन भर जख्मी।

लखनऊ: मुख्यमंत्री के एंटी डेमो वाहन के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित टाटा सूमो कई गाड़ियों से टकराई, दर्जन भर जख्मी।


लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में सीएम के एंटी डेमो वाहन की टाटा सूमो अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर वह कई वाहनों से टकरा गई।

अर्जुनगंज बाजार में शनिवार शाम को सीएम के काफिले के आगे रूट को क्लियर करते चल रहे एंटी डेमो वाहन का एक पहिया कुत्ते पर चढ़ गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ जाकर एक के बाद एक दो कारों से टकरा गया। हादसे में 6 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर व ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर उपेंद्र अग्रवाल व अन्य अधिकारी तत्काल अस्पताल पहुंच घायलों की हालत के बारे में जानकारी ली।

शाम करीब पौने आठ बजे सीएम का काफिला एयरपोर्ट से पांच कालिदास मार्ग आ रहा था। रूट को क्लियर कराने के लिए काफिले से करीब दो किमी आगे चल रही इंटरसेप्टर गाड़ी ने सड़क पर कुत्ता आने की जानकारी वायरलेस पर दी। सूचना मिलते ही इसके पीछे चल रहा एंटी डेमो वाहन(टाटा सूमो) का चालक सतर्क हुआ लेकिन फिर भी निकलते-निकलते उसका एक पहिया कुत्ते पर चढ़ गया। पहिया चढ़ते ही वाहन अनियंत्रित होकर तेजी से सड़क की दूसरी तरफ जाकर दो कारों से टकरा गया। एक कार में बैठा पूरा परिवार घायल हो गया। जबकि पास में खड़ी मां-बेटी, कैंट थाने का एक सिपाही व अन्य तीन लोग भी उसकी चपेट में आ गए। इलाकाई लोगों की मदद से सभी घायलों को अन्य पुलिस वालों ने तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। कुछ को ट्रामा तो कुछ को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। सभी का इलाज जारी है।

घायलों में पांच एक ही परिवार के, सिपाही समेत दो गंभीर।

एंटी डेमो वाहन में पीएसी के सिपाही राम सिंह(चालक), हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, सिपाही विजय प्रताप, शिवम यादव घायल हुए। इसके अलावा ड्यूटी कर रहे कैंट थाने के सिपाही विजय कुशवाहा 25 को गंभीर चोटें आईं। वहीं कार सवार एक परिवार के पांच लोग जख्मी हुए। इसमें ठाकुरगंज निवासी ठेकेदार मुस्तकीम, उनकी पत्नी शहनाज, 6 साल की बेटी अक्सा, भांजा खालिद आजम और साले का 18 महीने का बेटा हसनैन शामिल हैं। वहीं सड़क किनारे खड़ीं सुशीला व उनकी 14 साल की बेटी प्रिया के अलावा 14 साल के कार्तिक त्रिपाठी भी घायल हुए। इनमें से सिपाही विजय व किशोरी प्रिया की हालत गंभीर है।

अब तक इनके घायल होने की सूचना।

पुलिस वालों के अलावा आम लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों में सात को ट्रामा सेंटर भेजा गया तो छह घायल लोहिया अस्पताल भेजे गए।

 

अब तक इनके घायल होने की सूचना

चालक सिपाही राम सिंह

हेड कांस्टेबल अवध नारायण

सिपाही मोहम्मद सलीम

विजय प्रताप

शिवम यादव

विजय कुशवाहा इंस्पेक्टर कैंट का हमराही

सुशीला अर्जुनगंज

प्रिया

अस्फाश सिद्दीकी

हसनैन

खालिद आजम

कार्तिक त्रिपाठी

शहनाज

मुस्तकीम

एक अज्ञात महिला

कुछ पुलिस वालों को गंभीर चोटें आई हैं। 

 

 

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

जनपद रायबरेली में पांचवें चरण को होगा मतदान, तिथियां निर्धारित।

🔊 पोस्ट को सुनें नामांकन अंतिम तिथि 03 मई, पत्रों की संवीक्षा 04 मई, नाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow