Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / सीएम डैशबोर्ड की बैठक सम्पन्न

सीएम डैशबोर्ड की बैठक सम्पन्न


रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत कानून व्यवस्था और विकास कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा का उद्देश्य जनवरी माह में विभागों द्वारा संचालित सेवाओं, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति जाना था। उन्होंने बारी-बारी से सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्य को समय से किया जाए। साथ ही कहा कि कार्य गुणवक्ता परक होने चाहिए। जिलाधिकारी ने डैशबोर्ड में जनपद की रैंकिंग ठीक नहीं होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी कार्य नहीं कर रहा है उसका वेतन रोक दिया जाए। उन्होंने जिला पिछला कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव,जिला अर्थ एवंम सांख्यकीय अधिकारी पन्ना लाल के अतिरिक्त सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

 

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Basti: पखवाड़ा बीता सरकारी जमीन पर कब्जा जस-का-तस विभाग कार्रवाई से कोसो दूर।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती लालच में राजस्व विभाग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow