Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Mayawati: कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में आईं मायावती, कहा- बेटियों को न्याय देने के लिए केंद्र आगे आए।

Mayawati: कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में आईं मायावती, कहा- बेटियों को न्याय देने के लिए केंद्र आगे आए।

Image

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुश्ती खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से उन्हें न्याय देने के लिए आगे आने की मांग की है।

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने न्याय के लिए जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाली कुश्ती खिलाड़ियों का समर्थन किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विश्व कुश्ती में भारत का नाम रोशन करने वाली भारतीय बेटियां कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख पर शोषण का आरोप लगा रही हैं।

उनके गंभीर आरोपों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को रविवार को पुलिस ने जबरन हटा दिया और उनके तंबू भी उखाड़ दिए।

प्रदर्शन कर रही महिला खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर शोषण का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

बलिया: सत्यम पांडेय बने LJP (रामविलास) पार्टी के यूपी सचिव व प्रवक्ता।

🔊 पोस्ट को सुनें बलिया में LJP (रामविलास) पार्टी ने सत्यम पांडेय को यूपी सचिव/प्रवक्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow