Breaking News
Home / BREAKING NEWS / जालौन:सामी फीडर पर विद्युत आपूर्ति कम आने व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर किसानों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

जालौन:सामी फीडर पर विद्युत आपूर्ति कम आने व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर किसानों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।


रिपोर्ट-इमरान अली।

कोंच (जालौन) कोंच उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों ने बताया है कि सामी फीडर पर कई ग्राम पंचायतें आती है।

जिसके द्वारा विद्युत का उपयोग हम सभी किसान कृषि के लिए करते हैं।

और हम सभी लोग बोरिंग कनेक्शन लिए हैं लेकिन 17 दिन से सामी फीडर पर विद्युत आपूर्ति बहुत कम आ रही है।

जिससे हम सभी किसानो की फसलों में पानी नहीं लगा पा रहे हैं जिससे फसल सूख रही है।

और जैसे तैसे विद्युत आती है तो बहुत कम वोल्टेज होने के कारण समरसेविल चालू नहीं हो पाती है।

जिससे वर्तमान में किसानों का आर्थिक नुकसान हो रहा है।

सभी किसानों ने उपजिलाधिकारी से विद्युत आपूर्ति सही कराने की गुहार लगाई है।

इस मौके पर सत्यवीर सिंह, बित्तू सिंह, मनोज कुमार, राघवेंद्र, आशीष गुर्जर, दीपेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, मानवेंद्र सिंह आदि समस्त किसान मौजूद रहे।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Lucknow: अजय नगर इकाई में अखिलेश कुशवाहा अध्यक्ष चुने गए, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ली सदस्यता।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – हरीश चन्द संवाददाता लखनऊ लखनऊ, 16 मार्च 2026: संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow