Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Lucknow: अजय नगर इकाई में अखिलेश कुशवाहा अध्यक्ष चुने गए, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ली सदस्यता।

Lucknow: अजय नगर इकाई में अखिलेश कुशवाहा अध्यक्ष चुने गए, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ली सदस्यता।


रिपोर्ट – हरीश चन्द संवाददाता लखनऊ

लखनऊ, 16 मार्च 2026: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की अजय नगर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अखिलेश कुशवाहा को इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यालय प्रभारी योगेश शुक्ला, रतन दास, राजेंद्र सिंह फौजी, निर्भय सिंह, संजय दीक्षित, मुकेश शुक्ला, जुबैर इलाही, संजय अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन में किसी भी समय किसी पदाधिकारी से उसके कार्यों की जानकारी ली जा सकती है कि उसने अब तक संगठन के लिए क्या-क्या किया है।

बैठक में सभी उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About MOHD IMRAN (EDITOR IN CHIEF)

Check Also

Basti: पखवाड़ा बीता सरकारी जमीन पर कब्जा जस-का-तस विभाग कार्रवाई से कोसो दूर।

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अनिल शुक्ला ब्यूरो बस्ती लालच में राजस्व विभाग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow